फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में डेंगू का कहर: छह बच्चों सहित आठ की मौत से दहशत, अस्पतालों में भर्ती मासूम

Fri, 27 Aug 2021 10:18 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

डेंगू और बुखार से लगातार हो रही मौत के बाद लोग दहशत में आ गए हैं। अभी भी गंभीर हालत में निजी और सरकारी अस्पतालों में बच्चे भर्ती हैं। इधर, कई मोहल्लों में भी घर-घर बुखार से पीड़ित मरीज हैं।
विज्ञापन
डेंगू से मृत बच्चे के घर पहुंचे डीएम और विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में कोरोना से ज्यादा सुहागनगरी के लिए डेंगू और वायरल बुखार खतरनाक साबित हो रहे हैं। शुक्रवार को छह बच्चों और दो महिला सहित कुल आठ लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। डेंगू और बुखार से लगातार हो रही मौत के बाद लोग दहशत में आ गए हैं। अभी भी कई बच्चे गंभीर हालत में निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं। इधर, कई मोहल्लों में भी घर-घर बुखार से पीड़ित मरीज हैं। 

विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से सुहागनगरी में डेंगू और वायरल का कहर बढ़ रहा है। इस सप्ताह में 20 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। इसमें दो दिन में 12 से अधिक मौत का आंकड़ा पार कर चुका है। शुक्रवार को आठ लोगों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम रहना, पीपल नगर, पुरानी आबादी रहना, संत नगर, इंद्रा नगर, गंगानगर, नगला विष्णु, खैरगढ़ के गांव नगला हरिया में वायरल के मरीजों की संख्या अधिक होने की खबर पर पहुंची। सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों ने इन क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने इन इलाकों में कैंप लगवाकर दवा का वितरण कराया। करीब छह सौ से अधिक मरीज इन कैंपों में देखे गए। नगर विधायक मनीष असीजा बुखार से प्रभावित इलाकों का एक-एककर निरीक्षण किया। मृतकों के घर जाकर परिजनों को ढांढस बधाया। कई मरीजों के आस पास गदंगी की समस्या का स्वत: अपने स्तर से निदान भी कराया। 

 

डेंगू से मौत के बाद पहुंचे प्रशानिक अधिकारी और विधायक - फोटो : अमर उजाला
वायरल के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। मरीजों की मौत की जानकारी भी लगी है। जहां भी वायरल फैलने की सूचना मिल रही हैं, वहां हम टीमें भेजकर दवा का वितरण करा रहे हैं। 12 से ज्यादा टीमें हमारी फील्ड में लगी हैं। सीएचसी और पीएचसी पर भी टीमों को मुस्तैद कर दिया है। 
डा. नीता कुलश्रेष्ठ, सीएमओ

पिछले दिनों फिरोजाबाद में वायरल बुखार से 15 मौतों की जानकारी हुई है। साफ-सफाई के लिए नगर निगम और बीमार लोगों के स्वास्थ्य की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग से कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। - चंद्रविजय सिंह, जिलाधिकारी 


अधिकांश बुखार से पीड़ित मरीजों में डेंगू के संभावित लक्ष्ण मिल रहे है। प्लेटलेट्स कम होना चिंता का विषय है। बच्चों को बीमारी से रिकवर होने में समय लग रहा है। खानपान में ध्यान रखने के साथ साफ सफाई जरुर का रखे। घरों के आस पास गंदा पानी एकत्रित न होने दें। डॉ. एलके गुप्ता, बाल रोग विभागाध्यक्ष, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन

इन लोगों की हुई मौत
- गुरुवार को देर रात्रि मुन्नीदेवी(45) पत्नी पिद्दीलाल जाटव निवासी गंगानगर की डेंगू से मौत हो गई।
- आर्यन (4)पुत्र शेर सिंह जाटव निवासी आनंद नगर दो दिन से बीमार था। इलाज के दौरान मौत हुई।
- रिया पचौरी(13) पुत्र अजय पचौरी अपनी नानी के यहां से कानपुर से लौटी थी। तभी से बालिका बीमार थी। शुक्रवार तड़के सुबह आगरा ले जाते समय बालिका की मौत हो गई।
- मोहल्ला हिमांयूपुर अचल पैलेस के पीछे निवासी वंश(एक वर्ष) पुत्र ध्रुव नारायण राठौर डेंगू से पीड़ित था। इलाज के दौरान मौत हुई।
- मोहम्मद रजा(12) पुत्र मुजीब खान मोहल्ला कोटला निवासी चार दिन से बीमार था। जांच कराने पर डेंगू मिला और इलाज के दौरान मौत हुई। 
- अंशुल(3) पुत्र कृष्णपाल राठौर निवासी हंस वाहिनी वाली गली हिमांयूपुर की बुखार से मौत हो गई। 
- उन्नति (8) पुत्र धीरज कुमार निवासी नगला विष्णु की मौत हो गई। पिता विद्युत विभाग में संविदाकर्मी हैं। मूल रूप से हरदोई जनपद के निवासी हैं।

आगरा जहरीली शराब कांड: सरकारी ठेकों से बेची गई शराब, पुलिस ने ठेका मालिक समेत सात किए गिरफ्तार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें