फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में डेंगू का बढ़ता प्रकोप: ताजनगरी में नौ मरीज और मिले, पांच एसएन में भर्ती, 45 हुई संख्या

Wed, 15 Sep 2021 07:17 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती फिरोजाबाद के छह, मथुरा और औरैया का एक-एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि अब एसएन में 19 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें से मेडिसिन विभाग के डेंगू वार्ड में 14 और बाल रोग विभाग के डेंगू वार्ड में पांच मरीज भर्ती हैं।
 
विज्ञापन
आगरा: एसएन की ओपीडी में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में डेंगू के नौ और मरीज मिले हैं। इसमें से दो बच्चे और सात व्यस्क मरीज हैं। इनमें से पांच मरीज एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। तीन का प्राइवेट और एक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। अब आगरा में मरीजों की संख्या 45 हो गई है। इनमें से 27 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए हैं। 
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 29 संदिग्ध मरीजों की जांच कराने पर नौ मरीजों में डेंगू मिला है। इनमें पांच बच्चे हैं। जिसमें से तीन निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। इनको तेज बुखार के साथ उल्टी भी हुईं। दो-तीन दिन में बुखार ठीक नहीं होने पर एलाइजा जांच कराने पर डेंगू की पुष्टि हुई है। अब आगरा में डेंगू के 45 मरीज हो गए हैं। इनमें से 18 मरीजों का इलाज अभी चल रहा है। 

फिरोजाबाद के छह, मथुरा-औरैया का एक-एक मरीज में डेंगू की पुष्टि
आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती फिरोजाबाद के छह, मथुरा और औरैया का एक-एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि अब एसएन में 19 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें से मेडिसिन विभाग के डेंगू वार्ड में 14 और बाल रोग विभाग के डेंगू वार्ड में पांच मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

6.88 लाख घरों में मिले बुखार-खांसी के 7543 मरीज 
शहर और देहात के 6.88 लाख घरों में बुखार-खांसी के 7543 मरीज मिले हैं। दो-तीन दिन से तेज बुखार के साथ खांसी और छाती में जकड़न भी मिली। टीम ने दवा देने के साथ बुखार न उतरने पर सीएचसी पर डेंगू की जांच कराने के लिए कहा।
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि डेंगू के बढ़ते मरीजों को देखते हुए सात से 16 सितंबर तक घर-घर विशेष अभियान चलाया। इसमें 13582 टीमें लगाई गईं, जो 688441 घरों तक पहुंची। इनमें 7543 लोगों को बुखार आ रहा था। पूछने पर परिवार के मुखिया ने बताया कि दो-तीन दिन से बुखार है, दवा भी दिलवाई लेकिन बुखार उतर नहीं रहा। बच्चों में उल्टी और पेट दर्द की शिकायत भी बताई। उनको दवा देने के साथ डेंगू के संदिग्ध मरीजों की सीएचसी पर जांच भी कराई है। 279 घरों में डेंगू का लार्वा भी मिला, जहां एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। 

40442 गर्भवती और मासूमों का नहीं हुआ टीकाकरण
सर्वे में 40442 गर्भवती और मासूमों को नियमित टीकाकरण नहीं हो पाया। इनमें 10764 गर्भवती महिलाएं और दो साल तक के 29678 बच्चे शामिल हैं। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को टिटनेस का टीका नहीं लग पाया है। मिशन इंद्रधनुष के तहत शिशुओं को लगने वाले टीके भी नहीं लग पाए हैं। देहात में स्थिति ज्यादा खराब मिली है। कोरोना वायरस के कारण नियमित टीकाकरण प्रभावित हुआ है। 

45 साल से अधिक 1.74 लोगों ने नहीं कराया टीकाकरण
स्वास्थ्य सर्वे में 45 साल से अधिक उम्र के 174529 लोग मिले, इनमें से देहात से 65 फीसदी रहे। इन लोगों ने कोरोना की एक भी डोज नहीं लगवाया। टीम ने इनको टीके का महत्व बताते हुए जागरूक किया। इन्होंने जल्द ही टीका लगवाने के लिए हामी भी भरी है। 
आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज में 13 मरीजों में डेंगू की पुष्टि, बरहन में बुखार से बालक की मौत
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें