फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav: मेयर पद पर आमने-सामने की टक्कर, जीत के दावे सबके; किसके सिर सजेगा ताज?

Fri, 05 May 2023 10:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा नगर निगम के महापौर और पार्षद चुनने के लिए हुए मतदान में इस बार 3.50 फीसदी की कमी राजनीतिक दलों के समीकरणों को बिगाड़ सकती है। पिछले चुनाव में 12.67 लाख मतदाताओं में से 5.09 लाख मतदाताओं ने शहर की सरकार चुनने के लिए मतदान किया था। 
 
विज्ञापन
आगरा नगर निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी आगरा में वोटरों ने अपने दिल की बात ईवीएम में दर्ज कर दी। शाम को मतदान समाप्त होते ही हर प्रत्याशी ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं। मतदान के दिन जो रुझान रहे, उससे महापौर पद के लिए आमने-सामने की टक्कर नजर आ रही है। आगरा नगर निगम में अब तक महापौर पद के लिए मुख्य मुकाबले में भाजपा और बसपा प्रत्याशी ही रहे हैं जो इस बार भी हैं। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ने मुकाबले को त्रिकोणीय करने के प्रयास किए, पर संगठन की कमी, बस्तों की गैर मौजूदगी का असर मतदान पर नजर आया। रही सही कसर कम मतदान ने पूरी कर दी।

कम हुआ मतदान 

आगरा नगर निगम के महापौर और पार्षद चुनने के लिए हुए मतदान में इस बार 3.50 फीसदी की कमी राजनीतिक दलों के समीकरणों को बिगाड़ सकती है। पिछले चुनाव में 12.67 लाख मतदाताओं में से 5.09 लाख मतदाताओं ने शहर की सरकार चुनने के लिए मतदान किया था। इस बार 14.49 लाख मतदाताओं में से 5,44,111 मतदाताओं ने वोट दिए हैं। बीते चुनाव के मुकाबले 35 हजार वोट ज्यादा पड़े हैं, पर मतदान का प्रतिशत कम है। इस वजह से चुनावी समीकरण और जीत-हार के आंकड़ों में बड़ा बदलाव हो सकता है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Nikay Chunav: आगरा में 9.05 लाख मतदाताओं ने नहीं डाले वोट, इस वजह से गिरा मतदान प्रतिशत

पार्षदों के बीच नजदीकी लड़ाई

कम मतदान और बागियों के कारण इस बार बेहद नजदीकी लड़ाई रही है। ज्यादातर वार्डों में त्रिकोणीय लड़ाई है। पूर्व के चुनाव में बसपा के बागी उम्मीदवार ज्यादा मैदान में थे, पर पहली बार भाजपा के बागी उम्मीदवारों की संख्या वार्ड में नजर आई। भगवा झंडा थामे और पुराने कार्यकर्ताओं के एक गुट के दम पर प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। मतदान का प्रतिशत बेहद कम होने से भाजपा प्रत्याशियों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं, वहीं कई वार्डों में नए चेहरों और निर्दलीयों ने भी अच्छा जोर मारा है।

साल 2017 के चुनाव में ऐसे मिले थे वोट

दल प्रत्याशी वोट प्रतिशत

भाजपा नवीन जैन 2,17,881 42.77 %

बसपा दिगंबर सिंह धाकरे 1,43,559 28.18 %
सपा राहुल चतुर्वेदी 49,788 9.77 %
निर्दलीय चौ. बशीर 35,243 6.92 %
कांग्रेस विनोद बंसल 22,554 4.43 %

ये भी पढ़ें -  Nikay Chunav: आगरा में मतदान के बाद पुलिस की पिटाई और पथराव, वीडियो हो रहा वायरल

न्यूमेरिक्स

5,09,570 वोट पड़े थे बीते चुनाव में

विज्ञापन
विज्ञापन

5,44,111 वोट पड़े महापौर के लिए
37.07 प्रतिशत मतदान से बिगड़े समीकरण
3.53 प्रतिशत मतदान की कमी से घटेगा फासला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें