फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइजीरियन ठग ने किराये पर लिए थे एटीएम कार्ड, ऐसे ठिकाने लगाई करोड़ों की रकम

Fri, 02 Aug 2019 11:54 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
नाइजीरियन साइबर ठग एंड्रयू डेनियल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा की जेल में बंद नाइजीरियन साइबर ठग एंड्रयू डेनियल के गिरोह ने ठगी के लिए 25-25 हजार रुपये प्रति माह पर एटीएम कार्ड किराए पर ले रखे थे। पूछताछ में साइबर सेल को डेनियल से ही इसकी जानकारी मिली है। 

विज्ञापन


अब उन लोगों की गिरफ्तारी की तैयारी है, जिन्होंने कार्ड किराए पर दिए। इनमें राजस्थान के पाली जिले के तीन और कोलकाता का एक युवक शामिल है। साइबर सेल ने इनके खाते चेक किए हैं। इनमें करोड़ों के ट्रांजेक्शन पाए गए हैं। 

जैसे ही कोई ठगी का शिकार होता और इन खातों में रकम जमा कराता, वैसे ही पैसा निकाल लिया जाता। इस गिरोह ने आगरा के उद्यान विभाग के फूड प्रोसेसिंग ऑफिसर अवध नारायण त्रिपाठी के साथ 30 लाख की ठगी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

15 जुलाई को हुआ था गिरफ्तार

इसी के आरोप में नाइजीरिया का एंड्र्यू डेनियल जेल में है। साइबर सेल ने 15 जुलाई को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था। उसने गिरोह के सदस्यों के माध्यम से एटीएम किराए पर ले रखे थे। उसके साथी अभी पकड़े नहीं गए हैं।
 
रेंज साइबर सेल प्रभारी का कहना है कि साइबर अपराधी किराए के एटीएम कार्ड इस्तेमाल करते हैं ताकि उनकी खुद की पहचान उजागर न हो पाए। एटीएम से पैसा ठग निकालते हैं, चेहरा उनका सामने आता है जबकि कार्ड किसी और का होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें