फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ससुराल में फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता, हत्या का आरोप; छह महीने पहले हुई थी शादी

Wed, 02 Sep 2026 04:59 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में शादी के छह महीने बाद ही एक युवती का शव फंदे पर लटका मिला। युवती के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। परिजन शव को लेकर ससुराल पहुंच गए। इस पर ससुरालीजन माैके से भाग गए।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना हरीपर्वत के नगला छिद्दा में नवविवाहिता का शव संदिग्ध अवस्था में फंदे पर लटका मिला। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर ससुराल पहुंच गए। इस पर ससुरालीजन घर पर ताला डालकर भाग गए। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


छह माह पूर्व नरीपुरा, शाहगंज निवासी संजना (22) की शादी 29 वर्षीय अमन कुमार से हुई थी। अमन गुरुग्राम में वन स्टेप कंपनी में नौकरी करता है। परिजन ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर ससुराल पहुंच गए। घटना के बाद से ससुरालीजन घर पर ताला लगाकर भाग गए हैं। 

वहीं पुलिस के अनुसार नवविवाहिता के पास से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की बात लिखी है। पुलिस ने ससुराल पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के  समझाने पर परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें