फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा ब्रेकिंग: थाना प्रभारी के आवास की गिरी छत, बाल-बाल बचे एसओ; सामने आया वीडियो

Wed, 02 Sep 2026 10:55 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के कागारौल थाना परिसर में बुधवार सुबह थाना प्रभारी आवास की छत अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के समय थाना प्रभारी अंदर मौजूद नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
 
विज्ञापन
थाना प्रभारी के आवास की गिरी छत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कागारौल थाना परिसर में बने थाना प्रभारी आवास की छत बुधवार सुबह करीब 8 बजे अचानक भरभराकर गिर गई। छत गिरने की तेज आवाज से थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे के समय थाना प्रभारी अपने आवास में मौजूद नहीं थे, जिससे वह बाल-बाल बच गए। यदि उस समय थाना प्रभारी आवास के अंदर होते तो गंभीर हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


विज्ञापन


बताया जा रहा है कि क्षेत्र में लगातार हुई बारिश के कारण पुराने भवनों में सीलन बढ़ गई है। इसके चलते मकानों और सरकारी भवनों की छतों पर भी असर पड़ रहा है। थाना प्रभारी आवास की छत गिरने की घटना ने पुराने भवनों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


हादसे के बाद थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों ने मौके का जायजा लिया। फिलहाल छत गिरने से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें