बहू के पिता ने भी दी धमकी
उन्होंने अपनी बेटी से कुछ कहने की बजाय उन पर ही आरोप लगा दिए। बेटी से कह दिया कि तुझे अपने तीनों भाइयों की कसम है कि तू इसी घर में फांसी लगा लेना। इसके बाद ससुरालीजनों को वो देख लेंगे। पुत्रवधू व उसके परिजनों की ओर से धमकी के बाद से ही केवल व उनका पूरा परिवार रात भर जाग कर अब बहू की रखवाली कर रहे हैं कि कहीं बहू आत्महत्या न कर लें। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।