फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का हुआ स्वागत

Thu, 09 Jan 2025 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा बनाए गए किशनी और समान मंडल अध्यक्षों के स्वागत का कार्यक्रम भाजपाइयों द्वारा किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को समान कटरा चौराहे पर भाजपाइयों ने नए मंडल अध्यक्ष अखिलेश शर्मा का माला साल पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

अखिलेश शर्मा ने कहा कि भाजपा ने जिस उम्मीद और भरोसे के साथ उनको अध्यक्ष बनाया है, वह पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ पार्टी को आगे बढ़ाएंगे। यहां बीनू चौहान, ब्रजकिशोर सिंह, विनीत भदौरिया, अरुण राठौर, मंगलम चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। किशनी मंडल में पहली बार महिला अध्यक्ष बनीं रीता शाक्य के आवास गांव चंदरपुर पहुंचकर भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर रीता शाक्य ने कहा कि भाजपा ने पहले उनको चेयरमैन का टिकिट दिया अब मंडल अध्यक्ष बनाया जिस कारण वह रात दिन मेहनत करके अधिक से अधिक महिलाओं को भाजपा से जोड़े का कार्य करेंगी और वह भले ही चुनाव हार गईं पर किशनी विधानसभा से इस बार कमल खिलाने में वह पूरी ताकत झोंक देंगी। इस अवसर पर घासीराम शाक्य, गोविंद चौहान, भरत गुप्ता, राघव चौहान, राहुल गुप्ता, नरेंद्र शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें