फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दो ट्रैक्टरों में हुई टक्कर, दो लोग घायल

Thu, 09 Jan 2025 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिढ़पुरा। कस्बे में सुबह से ही घना कोहरा छाए रहने के कारण दृश्यता शून्य हो चली थी, इसके चलते दो ट्रैक्टरों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में दो लोग घायल हुए। दोनों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिढ़पुरा में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की सुबह एक सोनालिका ट्रैक्टर मय ट्राॅली के एटा की ओर से आ रहा था। इसी दौरान बकावली की ओर एक अन्य ट्रैक्टर-ट्राॅली पर ईंट लादकर आ रहा था। सुबह के समय घना कोहरा होने के कारण दोनों ट्रैक्टर के चालक एक दूसरे को नहीं देख सके, इसका परिणाम रहा कि दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हदसे में स्वराज ट्रैक्टर की ट्राॅली पलट गई। घटना में दो लोग नीलेश पुत्र गंगा सिंह व गौरव पुत्र रामेश्वर घायल हो गए।
घटना होते देख ग्रामीणों ने पुलिस को भी सूचना दी। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिढ़पुरा भर्ती कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती करा दिया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें