आगरा में एक नवजात को मां का दुलार नसीब नहीं हुआ। रोने के लिए सड़क पर पटक दिया गया। लोग भी तमाशबीन बने रहे। पुलिस आई तो उसे गोद में उठा लिया। इसके बाद उसे अस्पताल ले गए। खाकी के कदम को सभी ने सराहा।
लोहामंडी में ट्यूशन जा रहे एक छात्र ने गुरुवार को 100 नंबर पर कॉल करके नवजात के सड़क पर पड़े होने की जानकारी दी। पीआरवी-27 पहुंच गई। इसमें दरोगा शैलेंद्र सिंह, सिपाही विशेष कुमार सहित तीन लोग थे।
नवजात बच्चा पॉलिथीन में लिपटा था, उसके रोने की आवाज आ रही थी। वहां लोगों की भीड़ लग गई, लेकिन कोई उसे गोद में उठाने के लिए तैयार नहीं था। इस पर दरोगा शैलेंद्र सिंह और सिपाही विशेष कुमार ने उसे गोद में उठा लिया।