फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात 10 बजे के बाद नहीं मना सकेंगे न्यू ईयर पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण को देख इस बार देर रात तक न्यू ईयर की पार्टी नहीं हो सकेगी। रात दस बजे के बाद होटल, क्लब, रेस्टोरेंट में भी न्यू ईयर की पार्टी नहीं मनेगी। बिना बजह घूमने वाले भी पुलिस के निशाने पर रहेंगे। पकड़े जाने पर पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। सीओ डीके पंत ने होटल, ढाबा संचालकों को इस संबंध में हिदायत दे दी है।
विज्ञापन

तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए शासन ने रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू कर रखा है। बाजार और होटल, रेस्टोरेंट रात दस बजे के बाद बंद करने का आदेश है। नए साल के जश्न में भी इसमें किसी प्रकार की रियायत नहीं होगी। 31 दिसंबर की रात भी दस बजे तक होटल, रेस्टोरेंट खोलने की अनुमित होगी। इस अवधि में जो भी कार्यक्रम होंगे उसमें कोरोना गाइड लाइन का पालन अनिवार्य होगा। इसके साथ ही घरों पर भी रात 10 बजे के बाद डीजे आदि नहीं बजाया जा सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें