फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग प्रेमिका की मौत में मामले में आया नया मोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। थाना ढोलना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को प्रेम का राज खुल जाने पर किशोरी द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में मंगलवार को नया मोड़ आया। किशोरी की मां ने प्रेमी युवक सहित तीन अन्य के खिलाफ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मां ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा कि उनकी पुत्री सुबह करीब 10 बजे घर में अकेली थी। पुत्री को घर में अकेला देखकर रामप्रकाश उर्फ अंकित पुत्र आराम सिंह निवासी ग्राम करनपुर एवं गांव के ही नरेश, रघुवीर सिंह पुत्रगण चंद्रपाल एवं जुगेंद्र पुत्र सूबेदार ने नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि कुछ प्रभावशाली लोग लगातार फैसले का दबाव बना रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है। सोमवार को किशोरी के शव का पोस्टमार्टम किया गया। वहीं फंदा लगाकर जान देने की कोशिश करने वाले प्रेमी युवक अंकित का उपचार अभी चल रहा है। घटना के बाद से गांव में किशोरी के परिजनों और प्रेमी युवक के रिश्तेदारों के बीच तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया है।
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को भी मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। रोहन प्रमोद बोत्रे, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें