केंद्रीय मोटर यान (16वां संशोधन) नियम, 2026 के तहत अब वाहनों के प्रदूषण प्रमाणपत्र की वैधता उनके बीएस मानक, उम्र और श्रेणी के आधार पर तय होगी। बीएस-1 से बीएस-3 वाहनों का पीयूसी तीन महीने और बीएस-4 का छह महीने मान्य होगा, जबकि बीएस-6 वाहनों के लिए उम्र के हिसाब से अलग-अलग अवधि निर्धारित की गई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
केंद्रीय मोटर यान (16वां संशोधन) नियम, 2026 के तहत वाहनों के प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) की वैधता अब वाहन के बीएस मानक, उम्र और श्रेणी के आधार पर तय होगी। एआरटीओ प्रशासन विनय कुमार के अनुसार, आगरा में प्रदूषण जांच केंद्रों की मशीनों का कैलिब्रेशन पूरा होने के बाद ही नई व्यवस्था लागू होगी।
विज्ञापन
बीएस-1, बीएस-2 और बीएस-3 वाहनों का पीयूसी तीन महीने, जबकि बीएस-4 वाहनों का छह महीने तक मान्य रहेगा। बीएस-6 निजी वाहनों में छह साल तक हर तीन साल में, छह से 10 साल तक हर साल और 10 साल से पुराने वाहनों के लिए छह महीने में पीयूसी बनवाना होगा।
व्यावसायिक बीएस-6 वाहनों के लिए छह साल तक दो साल में, छह से 10 साल तक हर साल और 10 साल से अधिक पुराने होने पर छह महीने में पीयूसी अनिवार्य होगा। नई व्यवस्था लागू होने से पहले जारी पीयूसी प्रमाणपत्र अपनी निर्धारित वैधता तक मान्य रहेंगे। नए नियम अगली बार प्रमाणपत्र का नवीनीकरण कराने पर प्रभावी होंगे।