फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विवि में छात्रों को मिलेगा बैंकिंग और इंश्योरेंस का नया कोर्स, कौशल विकास के साथ रोजगार के मिलेंगे बेहतरीन अवसर, दाऊदयाल संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Fri, 05 Jun 2026 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित दाऊदयाल वोकेशनल एजुकेशन संस्थान में नए शैक्षिक सत्र के लिए विभिन्न रोजगारपरक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार संस्थान ने एईडीपी (एप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम) के तहत बीकॉम इन बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस (बीएफएसआई) नामक नया पाठ्यक्रम शुरू किया है।
विज्ञापन


संस्थान के निदेशक प्रो. संतोष बिहारी शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए बीएससी कंप्यूटर एप्लीकेशन, बीएससी इंस्ट्रूमेंटेशन, बीएससी ऑप्टिकल इंस्ट्रूमेंटेशन जैसे नियमित व्यावसायिक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इन तीनों पाठ्यक्रमों में 40-40 सीटें निर्धारित हैं।

इसके अलावा बीकॉम वोकेशनल इन एडवरटाइजिंग, सेल्स मैनेजमेंट एवं सेल्स प्रमोशन में 90 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। वहीं एईडीपी के तहत शुरू किए गए नए बीकॉम (बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस-बीएफएसआई) पाठ्यक्रम में 60 सीटें निर्धारित की गई हैं। यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र की व्यावहारिक समझ के साथ रोजगार के लिए तैयार करेगा। प्रो. शर्मा ने बताया कि सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा। इच्छुक विद्यार्थियों को समर्थ पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन



खुद शुरू करें स्टार्टअप

उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को रोजगार शिक्षा देना है। व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की पढ़ाई के बाद निजी और सार्वजनिक क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं। संस्थान में प्रशिक्षण और कौशल विकास गतिविधियों पर विशेष जोर दिया जाता है ताकि छात्र खुद भी अपने स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें