फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई बाइक बन गई मौत: पूजन के लिए दो बेटों के साथ जा रहे दंपती; दर्दनाक हादसे में पत्नी और बेटे की गई जान

Mon, 16 Dec 2024 09:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

नई बाइक जिसका पूजन कराने के लिए दंपती जा रहे थे, वही मौत की वजह बन गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर पत्नी और छोटे बेटे की मौत हो गई। वहीं युवक और बड़े बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ग्वालियर हाईवे स्थित सैंया कटी पुल के पास रविवार की शाम किसी वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार महिला और उसके तीन वर्षीय बेटे की मौत हो गई। पति और बड़ा बेटा घायल हो गए। युवक बहन के यहां मनिया बाइक का पूजन कराने पत्नी और बच्चों के साथ जा रहा था। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


थाना न्यू आगरा क्षेत्र के नगला बूढ़ी निवासी अमर (35) रविवार की शाम 5 बजे पत्नी लक्ष्मी और दो बेटों मोहित (5) और छोटू (3) के साथ नई बाइक का पूजन कराने बहन के यहां मनियां, राजस्थान जा रहा था। रास्ते में ग्वालियर हाईवे स्थित कटी पुल पर किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। 

हादसे में बाइक समेत गिरकर मोहित, पत्नी और बच्चों के साथ घायल हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एसएन हॉस्पिटल आगरा भेज दिया। जहां उपचार के दौरान लक्ष्मी (32) पत्नी अमर और बेटे छोटू (3) की मौत हो गई। अमर व बड़े बेटे मोहित का उपचार चल रहा है। चचेरे भाई दिनेश ने थाना सैंया में हादसे की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें