फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संकल्पित है मिशन शक्ति

Mon, 16 Dec 2024 02:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में मिशन शक्ति के फेज-5 के तहत जिला पुलिस द्वारा रविवार को महिलाओं, बालिकाओं को सशक्तिकरण के लिए जागरूक किया गया। पंपलेट बांटकर उन्हें आत्म निर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिले की सभी थाना क्षेत्रों के अंतर्गत महिला बीट पुलिस कर्मियों द्वारा गांव, कस्बा, बस स्टैंड सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं को पंपलेट बांटकर उन्हें जागरूक किया गया। साइबर हिंसा, प्रेम संबंधों में घर से पलायन एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को सतर्कता एवं सावधानी प्रयोग किए जाने के लिए जागरूक किया गया। किसी भी अपराध का बोध होने पर बिना संकोच स्थानीय पुलिस की मदद लेने एवं शिकायत करने की जानकारी दी गई। शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें