फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ताऊ के हत्यारोपी भतीजों को कोर्ट से नहीं मिली जमानत

Wed, 15 Jan 2025 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामेश्वरम के न्यायालय ने ताऊ के हत्यारोपी दो भतीजों को जमानत नहीं दी। कोर्ट ने सुनवाई के बाद आरोपियों की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम गढ़का निवासी राकेश कुमार 17 अक्टूबर 2024 को अपनी दुकान मोहल्ला कुरेशियां पर बैठे थे। घर में जमीन को बेचने के चल रहे विवाद में उनके दोनों भतीजे सूरज उर्फ रितिक व दिनेश ने अपने ताऊ की चाकू से गोद की हत्या कर दी। इससे उनकी मौके पर मृत्यु हो गई। उसके बेटे मुकेश कुमार के ने दोनों के खिलाफ थाना सहावर में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की विवेचना कर आरोपियों को जेल भेज दिया। दोनों आरोपियों ने अपनी जमानत याचिका अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में प्रस्तुत की। अभियोजन की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता ने जमानत का विरोध किया। न्यायालय ने आरोपियों की जमानत याचिका ना मंजूर कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें