फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास: आधी रात को घर में तो घुस आया...पर भाग न सका, ग्रामीणों ने जमकर की धुनाई

Fri, 02 Aug 2024 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

घर में सो रही किशोरी से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। आधी रात को वो घर में दीवार फांदकर घुस तो आया, लेकिन भाग नहीं सका। ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया, जिसके बाद उसकी जमकर धुनाई कर दी।
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात आरोपी एक घर में घुस गया। सो रही किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। चीख पुकार सुनकर परिजन जाग गए और ग्रामीणों की मदद से आरोपी को पकड़ कर पिटाई कर दी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले गई। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद बृहस्पतिवार जेल भेजा है।
विज्ञापन


दन्नाहार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी बुधवार की रात घर के कमरे में सो रही थी। तभी आरोपी तन्नू दीवार कूद कर घर में घुस आया। उसने कमरे में सो रही किशोरी को पकड़ लिया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। किशोरी जागने के बाद चीखने लगी तो परिजन जाग गए। आसपास के लोग भी एकत्र हो गए।

पीड़िता के परिजन ने ग्रामीणों के सहयोग से भाग रहे आरोपी को पकड़ने के बाद पिटाई कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों ने पकडे़ गए आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें