फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसन की करतूत: भाजपा के पूर्व विधायक को बदनाम करने के लिए की ऐसी हरकत, उड़े नेता के होश; दर्ज कराया मुकदमा

Wed, 14 Aug 2024 02:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में भाजपा के पूर्व विधायक ने पड़ोसन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पड़ोसन उन्हें सोशल मीडिया पर बदनाम कर रही है। 
 
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में भाजपा के पूर्व विधायक प्रणनत पाल सिंह ने अपनी पड़ोसन पर सोशल मीडिया पर बदनाम करने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उन्होंने महिला के मकान, जो कि जिसका मानचित्र छावनी परिषद के पास नहीं है। उसकी शिकायत की थी। शिकायत पर छावनी परिषद ने उनको नोटिस जारी किया था। इसी से रंजिश मानते हुए यह कृत्य किया गया है।
विज्ञापन


हाईवे थाने में दर्ज कराए मुकदमे में प्रणनत पाल सिंह का आरोप है कि उनके निवास रेलवे कॉलोनी मोती कुंज के बराबर में एक तीन मंजिला मकान की दीवार 40 फुट ऊंची 90 फुट लंबी बिना पिलर 4 इंच खड़ी कर दी है। उक्त मकान का नक्शा छावनी परिषद के पास नहीं है। इसकी शिकायत परिषद के अधिकारियों से की। उन्होंने मकान स्वामी को अगस्त माह में पहला नोटिस चार तारीख, दूसरा 17 और तीसरा 22 को जारी किया। इसी बात से मकान स्वामी अमोघ आचार्य व उनकी पत्नी अनीता आचार्य रंजिश मानने लगे।

अनीता आचार्य ने सोशल मीडिया पर सीएम को टैग करते हुए उनके खिलाफ गलत व झूठी बातें लगातार पोस्ट कीं। समाज में अराजकता फैलाने का काम किया। प्रणनत पाल सिंह के अनुसार इस सिलसिले में एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय को शिकायत की। एसएसपी ने मामले की जांच कराते हुए थाना हाईवे में आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें