एटा जिले में ग्राम विरामपुर के पास हाईवे पर दौड़ती टाटा सूमो में आग लग गई। कार से जैसे ही आग की लपटें उठीं तो चालक हड़बड़ा गया। कार में उसके तीन बच्चे भी सवार थे। उसने तत्काल कार को ब्रेक लगाने के बाद सावधानी से बच्चों को सुरक्षित निकाला। सूचना मिलते ही थाना पुलिस के साथ दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन
बताया गया है कि कार सवार व्यक्ति हाथरस से लौटकर अपने गांव कठौली जा रही था। गांव विरामपुर के पास कार में आग लग गई। आग ने जैसे ही कार को घेरा, चालक ने सूझबूझ दिखाई। कार को किनारे की तरफ ले गया और तत्काल बच्चों को उसके अंदर से सुरक्षित निकाल लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।