फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : आगरा के चिकित्सक की बड़ी लापरवाही, कोमा में पहुंची महिला; 60 लाख खर्च के बाद भी न मिला फायदा

Fri, 18 Oct 2024 10:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा के नामी पुष्पांजलि हॉस्पिटल में महिला मरीज के इलाज में बड़ी लापरवाही का आरोप लगाया गया है। सिरसागंज के रहने वाले राजेश जैन ने बताया कि डॉक्टर की लापरवाही की वजह से उनकी पत्नी कोमा में चली गई। 60 लाख रुपये खर्च हो गए, लेकिन फायदा नहीं मिला।


 
विज्ञापन
पीड़ित राकेश जैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के दिल्ली गेट स्थित पुष्पांजलि हॉस्पिटल के चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा है। इसमें सोडियम की ओवर डोज तेज गति से दिए जाने से मरीज कोमा में है। मरीज का इलाज दिल्ली में चल रहा है, जहां अभी तक करीब 60 लाख रुपये से अधिक खर्च हो गया है।
विज्ञापन




 

सिरसागंज निवासी राजेश जैन ने बताया कि नौ मई को पत्नी मधु जैन (63) को कमजोरी महसूस होने पर पुष्पांजलि अस्पताल के डॉ. विश्वदीप को दिखाया। इन्होंने सोडियम की कमी बताकर इलाज शुरू कर दिया। अगले दिन वह कहीं बाहर चले गए और मरीज की हालत बिगड़ने लगी। फोन पर संपर्क करने पर भी नहीं आए। स्टाफ ने सोडियम की डोज और दे दी। इस पर हाथ-पैर कांपने लगे। तब दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। यहां के डाॅक्टरों ने बताया कि मरीज को सोडियम की ओवरडोज तेज गति से देने के चलते कोमा की स्थिति बनी है। छह महीने हो गए हैं, अभी तक पत्नी कोमा में ही है।

 

बेटे रोहित जैन ने बताया कि पुष्पांजलि हॉस्पिटल में दिखाने गए थे तब डॉ. विश्वदीपक ने कहा कि सामान्य परेशानी है और सोडियम की कमी है। छह महीने से दिल्ली में मां का इलाज करा रहे हैं, व्यापार भी चौपट हो गया है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री और सीएमओ कार्यालय में भी की गई है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों के पैनल की जांच में मिली चिकित्सकों की लापरवाही
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि छह विशेषज्ञों की टीम की जांच में लापरवाही मिली है। मुख्य चिकित्सक डाॅ. विश्वदीपक ने 16 घंटे तक मरीज को नहीं देखा। इनकी अनुपस्थिति में भी कोई चिकित्सक उपलब्ध नहीं था। डॉ. हेमेंद्र अग्रवाल, डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. पुनीत मित्तल की बेड हेड टिकट में औषधि अपूर्ण मिलीं। उन्होंने अपनी परीक्षण में समन्वयक स्थापित नहीं किया। सोडियम तेज गति से दिए जाने से मरीज की ये स्थिति बनी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें