फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सांसद कंगना रनौत के केस में अधिवक्ता के बयान हुए दर्ज,अगली सुनवाई 30 को होगी

Fri, 18 Oct 2024 09:45 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज मामले में आज सुनवाई हुई। कोर्ट में अधिवक्ता के बयान दर्ज हुए हैं। अब तीसरे गवाह के लिए अगली तारीख रखी गई है। 
विज्ञापन
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज राष्ट्रद्रोह के वाद में शुक्रवार को स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए अनुज कुमार सिंह की कोर्ट में अधिवक्ता के बयान दर्ज हुए। तीसरे गवाह के बयानों के लिए कोर्ट ने 30 अक्तूबर की तारीख तय की है।

विज्ञापन


वादी के अधिवक्ता ने बयान में कहा कि कंगना अपनी अमर्यादित टिप्पणियों के लिए आए दिन अखबारों की सुर्खियों में छाई रहती हैं। 2021 में महात्मा गांधी के विरुद्ध भी बयान दिया था। जिसमें कहा था कि गाल पर चांटा खाने से भीख मिलती, आजादी नहीं मिलती। असली आजादी तो 2014 में मिली थी। जब केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार सत्ता में आई थी।

उन्होंने किसानों और राष्ट्रपिता का अपमान कर देश को शर्मसार किया है। राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने 11 सितंबर 2024 को स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए कोर्ट में वाद प्रस्तुत किया था। जिसमें उनके बयान पूर्व में दर्ज हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें