फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़काऊ पोस्ट करने वाले युवक की सिफारिश करने पहुंचे तो एसपी ने कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी/भोगांव। भोगांव में फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट किए जाने के मामले में आरोपी को जेल भेजा गया है। इस बीच कुछ लोगों ने एसपी से फोन करके सिफारिश लगाई। इस बात पर एसपी भड़क गए और सिफारिश करने वालों को फटकार लगा दी।
विज्ञापन

थाना भोगांव क्षेत्र में बृहस्पतिवार को पुलिस ने एक आरोपी के विरुद्ध सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बृहस्पतिवार देर शाम फाजिलगंज निवासी हासिम अंसारी ने भी आपत्तिजनक पोस्ट फेसबुक पर कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
युवक के पकड़े जाने के बाद कुछ ही देर में कुछ हमदर्द लोगों ने सिफारिश के लिए एसपी अजय कुमार पांडेय को फोन मिला दिया। एसपी ने सिफारिशगीरों को जमकर फटकार लगाते हुए सुधर जाने की नसीहत दे डाली। अधिकारी की फटकार के बाद सिफारिश करने वाले रास्ता नाप गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें