फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट : 20 केंद्रों पर होगी परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Sun, 21 Jun 2026 02:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जिले में रविवार को 20 केंद्रों पर री-नीट होगी। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सोशल मीडिया पर निगरानी के विशेष निर्देश हैं। हर केंद्र पर एक इंस्पेक्टर और 6 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

डीसीपी मुख्यालय अतुल शर्मा ने बताया कि पहली बार नीट में अर्धसैनिक बलों को जिम्मेदारी दी गई है। सीआईएसएफ और सीआरपीएफ के जवान परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र केंद्र तक लाएंगे। इसके बाद परीक्षा संपन्न कराने के बाद उत्तर पुस्तिका को प्रधान डाकघर तक पहुंचाएंगे। परीक्षा केंद्रों पर 20 इंस्पेक्टर समेत 250 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही 4 क्यूआरटी भी केंद्र पर सक्रिय रहेंगी। किसी भी केंद्र के आसपास फोटोस्टेट की दुकानें नहीं खुलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें