फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनावः आगरा में नवीन जैन भाजपा से मेयर प्रत्याशी, यूं फाइनल हुआ नाम

Sat, 04 Nov 2017 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
नवीन जैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी ने मेयर प्रत्याशी के लिए चल रहीं अटकलों पर आखिरकार शनिवार को विराम लगा दिया। लंबी जद्दोजहद के बाद नेतृत्व ने भाजपा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नवीन जैन को आगरा से मेयर पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया। नवीन जैन 1997 में डिप्टी मेयर भी रह चुके हैं।
विज्ञापन


आगरा नगर निगम सीट पर मेयर प्रत्याशी के लिए करीब 58 आवेदन आए थे। इनमें से मुख्य रूप से नवीन जैन, पूर्व ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, ब्रज क्षेत्र आईटी प्रभारी सुरेंद्र गुप्ता, पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, व्यापारी नेता टीएन अग्रवाल, मुरारीलाल फतेहपुरिया, सुनील शर्मा, राजकुमार खंडेलवाल, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, शिवशंकर शर्मा, विजयदत्त पालीवाल आदि का नाम था। 

लंबी जंग के बाद आखिर में तीन पहलवान मैदान में थे। इनमें नवीन जैन, सुरेंद्र गुप्ता और पुरुषोत्तम खंडेलवाल के नाम पर बहस हुई। गुरुवार को पुरुषोत्तम खंडेलवाल मैदान से बाहर हो गए और बाजी सुरेंद्र गुप्ता और नवीन जैन के बीच रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

समर्थकों में जश्न

डेमो - फोटो : डेमो
सुरेंद्र गुप्ता संघ में अपने संबंधों के बल पर टिके थे तो नवीन जैन ने संघ और भाजपा दोनों में अपने संपर्कों से पैरवी कराई और अंत में टिकट प्राप्त करने में सफल रहे। नवीन जैन आगरा में डिप्टी मेयर रहे हैं। कई पदों पर काम कर चुके हैं। 

नवीन जैन हाईवे और रनवे बनाने वाली कंपनी पीएनसी इंफ्राट्रेक के डायरेक्टर भी हैं। कोल्ड स्टोरेज का व्यवसाय भी है। उनको टिकट मिलने से समर्थकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और शनिवार रात उनके घर पर जमकर आतिशबाजी की गई। ढोल नगाड़ों के बीच कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया और मिष्ठान वितरण किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें