आगरा के एसएन मेडिकल कालेज के सर्जरी विभाग में बेड पर अभिषेक (12) को लेटा देख पिता हेमराज सिंह ने पहले तो राहत की सांस ली। हालांकि चेहरे पर बंधी पट्टियां देख उन्हें अपने ‘लाल’ की चोट का अंदाजा हो गया।
डाक्टरों की ओर मुड़े और पूछा अब बेटे की हालत कैसी है, कहां-कहां चोट लगी हैं। डाक्टरों ने बेहतर बताते हुए उनके कंधे पर हाथ रखा। सांत्वना के हावभाव देख हेमराज को अनहोनी का अंदेशा हुआ।
हेमराज ने पुन: पूछा कि सच बताइए डाक्टर साहब कोई खतरा तो नहीं है। इस पर डाक्टर बोले, बच्चे का बायां हाथ नहीं रहा। विकट हालातों का सामना करने वाले नौ, डोगरा रेजीमेंट के जवान हेमराज झट बेड पर गए और चादर उठाई...।