फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आखिर कहां गया नेशनल खिलाड़ी वंश? दो दिन पुराना ऑडियो आया सामने, दोस्त से हुई ये बातें; माता-पिता को ये डर

Tue, 04 Aug 2026 10:15 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के हॉस्टल से लापता नेशनल टेबल टेनिस खिलाड़ी वंश का अब तक सुराग नहीं मिला है। माता-पिता ने बेटे की बरामदगी न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। पिता ने पुलिस पर तहरीर से अधिकारी और कोच का नाम हटाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस के अनुसार वंश दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बैठता दिखाई दिया है।
विज्ञापन
वंश - फोटो : सीसीटीवी से ली गई तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के हॉस्टल से लापता हुए नेशनल टेबल टेनिस खिलाड़ी वंश का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। बेटे की तलाश में कई दिन से अधिकारियों और पुलिस के चक्कर काट रहे परिवार का धैर्य अब टूटने लगा है। वंश के पिता शैलेश सिंह मंगलवार को जिलाधिकारी से मिलेंगे। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि बेटे की बरामदगी और निष्पक्ष जांच का भरोसा नहीं मिला तो वह अपनी पत्नी के साथ आत्मदाह करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन


शैलेश सिंह का कहना है कि सोमवार को भी सदर थाना पुलिस ने उन्हें बुलाकर तहरीर से क्षेत्रीय खेल अधिकारी (आरएसओ) और कोच का नाम हटाने के लिए कहा। उनका आरोप है कि अब तक उनकी मूल तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि वह किसी दबाव में अपनी शिकायत नहीं बदलेंगे। पिता के अनुसार, जिस एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम से वंश लापता हुआ, वहां लगे सीसीटीवी कैमरे बंद थे। इसके बाद जब वह पुलिस के साथ नगर निगम के कैमरों की फुटेज देखने पहुंचे तो स्टेडियम को कवर करने वाले कैमरे भी बंद मिले।
लापता छात्र का ऑडियो सामने आया

लापता वंश का एक ऑडियो मिलने का दावा पुलिस ने किया है। एसीपी सदर रामप्रवेश गुप्ता ने बताया कि छात्र ने रविवार शाम को अपने परिचित को फोन किया। उससे पूछा कि क्या चल रहा है। इस पर साथी ने उससे अपनी लोकेशन बताने के लिए कहा। उसने कहा कि वह किसी का मोबाइल लेकर बात कर रहा है। उसने खुद के कानपुर में होने के बारे में बताया। इस पर साथी ने कहा कि वह ठीक से बताए मगर वो कानपुर की कहने लगा। इसके बाद फोन काट दिया। उसके साथी ने ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि खिलाड़ी खुद ही शहर छोड़कर गया है।
विज्ञापन


एसीपी सदर राम प्रवेश गुप्ता ने बताया कि वंश 31 जुलाई की सुबह कैंट रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे में दिल्ली की ओर जाने वाली उज्जैनी एक्सप्रेस में बैठता नजर आया है। खिलाड़ी की तलाश की जा रही है। उसका दो दिन पुराना ऑडियो भी सामने आया है, जिसमें वो अपने साथी से बात कर रहा है। परिजन की तहरीर में एक अधिकारी सहित अन्य पर आरोप लगाए हैं। इस पर जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है। अग्रिम कार्रवाई के लिए निर्देश का इंतजार है।
विज्ञापन



क्या हुई बातचीत
वंश : क्या हाल चल रहा वहां पर?

मित्र : पहले बता कहां पर है तू।
वंश : पहले तुम बताओ, मैं आ रहा हूं।

मित्र : कहां पर आ रहे हो।
वंश : वापस

मित्र : कहां पर हो पहले तुम ये बताओ
वंश : अबे तुम बता रहे हो कि नहीं क्या हाल हैं।

मित्र : हाल सब बढि़या, तुम बता रहे हो या फिर सबको तुरंत बताऊं।
वंश : किसको।

मित्र : सभी को पता तो चलेगा। मैं जा रहा हूं। जल्दी बताओ।
वंश : ये मेरा नंबर नहीं है। किसी और से लिया है।

मित्र : किसका नंबर है। हम लोग यहां पर फंस गए हैं।
वंश : कैसे

मित्र : पहले तू बता कहां पर है।
वंश : कानपुर।

मित्र : कानपुर में क्या कर रहा है।
वंश : ऐसे ही।

मित्र : बताओगे या नहीं। तुम आ रहे हो या नहीं।
वंश : तुम बताओ हाल क्या चल रहा है। उसी हिसाब से मैं बताऊं।

मित्र : यहां पर सब फंस गए हैं बेटा। मैं जा रहा हूं बताने।
वंश : अच्छा बेटा अब ऐसा करोगे।

मित्र : मैं क्या कर सकता हूं। एक सेकंड रुके रहो बस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें