कासगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायधीश दिवेशचंद्र सामंत के निर्देशन 11 सितंबर को जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सुलह समझौता के आधार पर वादों का निस्तारण किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नितिशा सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक से संबंधित मामले, पारिवारिक/वैवाहिक मामले, सर्विस में वेतन एवं भत्ते से संबंधित मामले, मोटर दुर्घटना, धारा 138 एनआईएक्ट के मामले, उत्तराधिकार के लंबित मामले, दीवानी व लघुआपराधिक मामले, भूराजस्व, स्टांप व चकबंदी वाद, राशन कार्ड, वोटर कार्ड व श्रमवाद, मनरेगा, जनहित गारंटी अधिनियम, विद्युत एवं टेलीफोन, जल से संबंधी मामलों कानिस्तारण किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी गगन कुमार भारती ने बताया कि समस्त विभागों से संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए अभी से वादों को चिन्हित किया जाए।