फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: नेशनल चैंबर में उम्मीदवार तैयार, कड़ी निगरानी में होगा मतदान

Wed, 13 Mar 2024 09:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स में उपाध्यक्ष के लिए पांच, कोषाध्यक्ष के लिए दो उम्मीदवार और पांच समूहों के सदस्यों के लिए होगा।
विज्ञापन
voting - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स में उम्मीदवार तैयार हैं। बृहस्पतिवार को सुबह 10:30 से कमला नगर स्थित अग्रवाल सेवा सदन में मतदान शुरू होगा। उपाध्यक्ष के लिए पांच, कोषाध्यक्ष के लिए दो उम्मीदवार और पांच समूहों के लिए सदस्यों का चुनाव होगा। 

वर्ष 2024-25 के लिए चैंबर का चुनाव हो रहा है। अध्यक्ष पद पर अतुल गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। जिनकी घोषणा मतदान के बाद होगी। अध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन हुआ था। इसके अलावा सात समूह के सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। अब मैदान में उपाध्यक्ष पद के लिए अंबा प्रसाद गर्ग, मनोज गुप्ता, राजेंद्र गर्ग, संजय कुमार और गोपाल खंडेलवाल के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन


कोषाध्यक्ष पद के लिए सचिन सारस्वत और नीतेश अग्रवाल उम्मीदवार हैं। चुनाव समिति के को-चेयरमैन मनीष अग्रवाल ने बताया कि मतपत्रों से मतदान होगा। छह बूथ बनाए हैं। चार कमरों में मतदाताओं को क्रमांक के अनुसार मतदान पर्ची मिलेगी। बिना पहचान पत्र के कोई भी मतदाता मतदान नहीं कर सकेगा। चैंबर में करीब 1400 मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें