फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: बच्चों को सुलाने के बाद फांसी झूल गई महिला, घरवालों ने देखा तो मची चीख पुकार

Wed, 13 Mar 2024 06:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

बच्चों को सुलाने के बाद मां ने फांसी लगाकार जीवन लीला समाप्त कर ली। घरवालों ने देखा तो चीख पुकार मच गई। पति  अहमदाबाद में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार की रात महिला ने बच्चों को बरामदे में सुला दिया। इसके बाद कमरे में जाकर फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होने पर घर में रोना-पिटना मच गया। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जनकारी जुटाई। 

विज्ञापन


घटना भोगांव थाना क्षेत्र के नगला पति गांव की है। गांव निवासी अनार सिंह अपने भाइयों के साथ अहमदाबाद में रह कर प्राइवेट नौकरी कर रहा है। गांव स्थित घर में अनार सिंह की 35 वर्षीय पत्नी रिंकी चार बच्चों के साथ रह रही थी। रात में रिंकी ने अपने चारों बच्चों को बरामदे में सुला दिया। इसके बाद अपने कमरे में चली गई। रात के समय पंखा के कुंडा में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। 

देर रात करीब 11 बजे परिजन को जानकारी हुई तो चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन ने बताया कि मृतका मानसिक रूप से बीमार थी। पत्नी की मौत की खबर मिलने के बाद अनार सिंह भी मैनपुरी आने के लिए अहमदाबाद से चल दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें