फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: ताजनगरी में स्वच्छ हवा के लिए शनिवार को न चलाएं कार, नेशनल चैंबर ने शुरू की मुहिम

Tue, 06 Apr 2021 01:32 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
कार फ्री डे के पोस्टर का विमोचन करते मेयर व नेशनल चैंबर के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में स्वच्छ हवा के लिए सप्ताह में एक दिन कार का उपयोग न करें। नेशनल चैंबर ने प्रदूषण मुक्त आगरा के लिए सप्ताह में शनिवार को कार फ्री डे के रूप में मनाने के लिए मुहिम शुरू की। सोमवार को मेयर नवीन जैन के अभियान से जुड़ते हुए नेशनल चैंबर ने कार फ्री डे के लिए पोस्टर का विमोचन किया। 

विज्ञापन


सोमवार को जीवनी मंडी स्थित नेशनल चैंबर सभागार में मेयर नवीन जैन के साथ चैंबर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने पदाधिकारियों के साथ पोस्टर विमोचन किया और लोगों से एक दिन के लिए कार न चलाने की अपील की। चैंबर के सदस्य इसी शनिवार से इसका पालन करेंगे। 

चैंबर ने मेयर से मांग की कि जल्द से जल्द 100 इलेक्ट्रिक बसों को चलाया जाए। इस दौरान अनिल अग्रवाल, सुनील सिंघल, गोपाल खंडेलवाल, शांति स्वरूप गोयल, सीताराम अग्रवाल, श्रीकिशन गोयल, रविंद्र अग्रवाल, सुरेश चंद्र बंसल, सचिन सारस्वत, राहुल चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Trending Videos

नेशनल चैंबर का ये एक्शन प्लान
- कार फ्री डे की शुरूआत पहले चैंबर पदाधिकारी खुद करेंगे।
- चैंबर के सभी सदस्यों से एक दिन कार फ्री डे की अपील।
- शहर में प्रमुख चौराहों, कालोनियों पर होर्डिंग, बैनर से जागरूकता।
- बैठकों, कार्यक्रमों में अलग कार की जगह कार पूलिंग को बढ़ावा।
- अपने निवास से नजदीकी जगहों के लिए साइकिल का प्रयोग करना।

नजदीक जाने के लिए साइकिल से चलें
नेशनल चैंबर के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि हम खुद से इसकी शुरूआत कर रहे हैं। शहर में होर्डिंग, बैनरों के जरिये अपील करेंगे कि एक दिन कार न चलाएं। नजदीक जाने के लिए साइकिल से चलें। ईंधन पर खर्च करने से ज्यादा अहम है हमारे आपके बच्चों के फेफड़े सुरक्षित रखना।
विज्ञापन

इससे पैर और घुटने की कसरत भी होगी
मेयर नवीन जैन ने कहा कि चैंबर का मुहिम से जुड़ने के लिए शुक्रिया, लेकिन यह मुहिम आम लोगों को भी चलानी चाहिए। बेहद कम दूरी के लिए कार चलाने की जगह साइकिल से चलें, इससे डीजल, पेट्रोल तो बचेगा ही, सबसे ज्यादा फायदा आपके स्वास्थ्य को है। घुटने, पैर की कसरत हो जाएगी। 

नगर निगम ने शुरू किया सड़कों पर छिड़काव
नगर निगम ने मेयर के मौनव्रत कार्यक्रम के बाद शहर की सड़कों पर पानी का छिड़काव शुरू करा दिया। सोमवार को एमजी रोड और एमजी रोड-2 पर निगम के स्प्रिंकलर टैंकरों ने पानी का छिड़काव किया। सड़क किनारे के पौधों की धुलाई भी शुरू की गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें