फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा में हर विधानसभा से चल रही 22 लाख की वसूलीः नसीमुद्दीन

Tue, 08 Aug 2017 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
नसीमुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा पहुंचे एमएलसी नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी में हर विधानसभा क्षेत्र से 22 लाख रुपये की वसूली चल रही है। बसपा के कई नेता इस वसूली का विरोध कर रहे हैं जो आने वाले दिनों में बसपा छोड़ने वाले हैं। 
विज्ञापन


ऐसे कई नेता उनके संपर्क में हैं। तमाम नेताओं के पार्टी छोड़ने के बाद भी मायावती अपने नेताओं से वसूली करा रही हैं। नसीमुद्दीन ने कहा कि 16 छोटे दलों और संगठनों के लोगों की रविवार को दिल्ली में बैठक हुई थी। 

इसमें दलित मूवमेंट के लोग एक मंच पर आएंगे और 2019 से पहले बड़ी ताकत बनेंगे। हर विधानसभा, बूथ तक संगठन का काम करना है। दलित, मुस्लिम, पिछड़े वर्ग का यह मोर्चा कांशीराम के डीएस-4 की तर्ज पर होगा। 2019 में चुनाव लड़ेंगे या नहीं, यह तय नहीं है, लेकिन अपनी ताकत जरूर बढ़ाएंगे। उसके बाद ही हर दल से गठबंधन के दरवाजे खोलेंगे।
विज्ञापन


सिद्दीकी ने कहा कि उनका 28 किग्रा वजन कम हुआ है। अब शुगर, ब्लड प्रेशर, तनाव सब कम हो गया। वह सुबह दो घंटे दौड़ने के साथ एक घंटे योगा कर रहे हैं। इससे उनका वजन भी कम हुआ है और वह फिट हो गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें