फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नंदोत्सव का छाया उल्लास, भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु

विज्ञापन
पालीवाल पार्क स्थित श्री गीता ज्ञान भवन में श्रीमद भागवत कथा में बृहस्पतिवार को श्रीकृष्ण जन्म
विज्ञापन
आगरा। पालीवाल पार्क स्थित गीता ज्ञान भवन में चल रही भागवत कथा के चौथे दिन बृहस्पतिवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के प्रसंग सुन श्रद्धालु झूम उठे। लोग जयकारे लगाने लगे। कथा व्यास प्रेम प्रकाश महाराज ने वामन चरित्र, श्रीकृष्ण जन्म और नंदोत्सव का भावपूर्ण वर्णन किया।
विज्ञापन

कथा के दौरान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव उल्लास के साथ मनाया भी गया। भजनों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। रंग-बिरंगे गुब्बारों और फूलों से गीता भवन को सजाया गया था। जन्मोत्सव पर टॉफी और चॉकलेट की वर्षा की गई। माखन मिश्री का भोग लगाकर भक्तों को वितरित किया गया। यजमान गौरव गर्ग एवं शिवानी गर्ग ने व्यास पूजन किया। पांचवें दिन श्रीकृष्ण की बाललीला, माखन चोरी, गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग के प्रसंग सुनाए जाएंगे। इस मौके पर राहुल गर्ग, सोनाली गर्ग, आयुष वरदान गोयल, सुषमा गोयल, विनोद गर्गाचार्य, विशाल अग्रवाल, वैभव जैन, ईशा जैन, उषा अग्रवाल, डिंपल अग्रवाल, कीर्ति जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें