फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब का हाल: बोर्ड पर छह डॉक्टरों के नाम, अस्पताल के अंदर का ऐसा हाल...स्वास्थ्य विभाग की टीम रह गई हैरान

Thu, 09 Jan 2025 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फतेहाबाद में राधा कृष्ण हॉस्पिटल पर छापा मारा। यहां बोर्ड पर छह डॉक्टर के नाम तो लिखे मिले, लेकिन मौजूद एक भी नहीं मिला। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ऑपरेशन थिएटर (ओटी) बंद कराते हुए मरीज भर्ती पर रोक लगा दी है। 
विज्ञापन
अस्पताल पर छापा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फतेहाबाद में राधा कृष्ण हॉस्पिटल पर छापा मारा है। यहां बुखार और ऑपरेशन के दो मरीज भर्ती मिले। बोर्ड पर छह डॉक्टरों के नाम लिखे थे। मौके पर एक भी चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ तक नहीं मिला। ऑपरेशन थिएटर (ओटी) बंद कराते हुए मरीज भर्ती पर रोक लगा दी है। नोटिस चस्पा कर दिया है। 
विज्ञापन


अपंजीकृत अस्पताल के नोडल प्रभारी डॉ. जितेंद्र लवानियां ने बताया कि शिकायत मिली कि बिना पंजीकरण और डॉक्टरों के राधा कृष्ण अस्पताल चल रहा है। छापा मारा तो एक कमरे में तीन बेड मिले, जिसमें दो पर मरीज भर्ती थे। बाह के सबर सिंह (14) बुखार से पीड़ित था वहीं राजवीर सिंह (45) का एपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ था। इनके इलाज की फाइल मिली, लेकिनइस पर किसी चिकित्सक का नाम और मुहर नहीं थी। अंदर कमरे में दो बेड मिले। ऑपरेशन थिएटर था, जिसमें गंदगी थी। काफी देर तक कोई नहीं आया तो ऑपरेशन थिएटर बंद करा दिया है, मरीज भर्ती पर भी रोक लगा दी है।

 नोटिस चस्पा कर लाइसेंस, चिकित्सक-पैरामेडिकल स्टाफ के पैनल समेत अन्य रिकार्ड तलब किए हैं। मरीजों के परिजन से दूसरे अस्पताल में शिफ्ट होने के लिए कहा है। दो दिन में रिकार्ड नहीं मिलने पर अस्पताल बंद करवाते हुए डायरेक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें