फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बैंक कर्मचारी के घर दिनदहाड़े लाखों की चोरी, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे

Thu, 09 Jan 2025 09:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में चोरी की वारदात नहीं रुक रहीं हैं। सिकंदरा, शाहगंज के बाद अब सदर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात हुई। चोर घर के ताले तोड़कर लाखों के माल पर हाथ साफ कर ले गए। 

 
विज्ञापन
चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सदर थाना क्षेत्र में चोरों ने महिला बैंक कर्मचारी के घर में दिनदहाड़े चोरी की। ताले तोड़कर गहने और 1.50 लाख रुपये नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से चोरों की पहचान के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन


मधुनगर निवासी प्रीती डागुर बैंक ऑफ इंडिया की शाखा रोहता में कार्यरत हैं। वह मंगलवार को सुबह 9:30 बजे घर से ड्यूटी के लिए निकली थीं। मेन गेट से ताला लगाया था। शाम को ड्यूटी खत्म होने पर लौटीं तो ताला टूटा था। घर के अंदर सामान बिखरे थे। अलमारी का लॉक टूटा था। चोर रुपये और गहने समेट ले गए थे। सदर थाना के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। चोरों की तलाश की जा रही है।

यहां भी हुई चोरियां
सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक महीने पहले ही राधा नगर में चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया था। एक दरोगा के घर से लाखों के गहने चोरी हुए थे। कुछ दिन पहले ही चोरों ने सेतु निगम से रिटायर्ड इंजीनियर की कोठी को निशाना बनाया था। 30 लाख रुपये के गहने चोरी करके ले गए थे। शाहगंज थाना क्षेत्र में दो दिन पहले फाइनेंसकर्मी के मकान को निशाना बना लिया। 40 लाख रुपये के चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें