फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यमुना किनारे मिली महिला की निर्वस्त्र लाश, शरीर पर दरिंदगी के निशान...पुलिस कर रही जांच

Tue, 10 Sep 2024 01:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

 दयालबाग कल्याणी हाइट्स के पास यमुना नदी में महिला की लाश मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। महिला कौन है इस बारे में किसी को जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को दयालबाग स्थित कल्याणी हाईट्स के पीछे यमुना में सोमवार शाम को एक महिला का निर्वस्त्र शव मिला। प्रत्यक्षदर्शियों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जाहिर की। पुलिस का कहना है कि मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। शव बहकर भी आ सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्थिति साफ होगी।

विज्ञापन


डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव निकलवाया। मृतका की उम्र तकरीबन 35 वर्ष है। मृतका की एक हाथ की कलाई से ऊपर कट लगा था। इसके अलावा कोई और चोट का निशान नहीं था।

वह पायल, बिछुए और अंगूठी पहने हैं। पुलिस ने जिले के सभी थानों के अलावा आसपास के जिलों को भी सूचित किया है। कोई परिजन नहीं आते हैं तो 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें