फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नगला छऊआ तीन और कीठम-फरह फाटक छह दिन रहेगा बंद

विज्ञापन
नगला छउआ के फाटक 496 पर चलेगा अनुरक्षण  का काम
विज्ञापन
आगरा। ईदगाह रेल खंड के नगला छऊआ फाटक तीन दिन और कीठम -फरह रेलवे फाटक छह दिन बंद रहेगा। हालांकि रेलवे ने वैकल्पिक मार्ग सुझाए हैं, लेकिन इन मार्गो पर वाहनों का दबाव बढ़ने से दिक्कत होगी।
विज्ञापन

रेलवे की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा कैंट- ईदगाह रेलवे लाइन पर नगला छऊआ फाटक संख्या 496 पर मरम्मत का कार्य किया जाएगा। यह 11 फरवरी सुबह 8 बजे से शुरू होकर 13 फरवरी को रात 12 बजे तक किया जाएगा। इस दाैरान सड़क यातायात बंद रहेगा। वाहनों को ईदगाह–अर्जुन नगर–बारहखंभा मार्ग से निकाला जाएगा। वहीं. कीठम–फरह के मध्य फाटक संख्या 514 पर ट्रैक मरमम्त का कार्य 10 फरवरी सुबह 8 बजे से शुरू होकर 15 फरवरी की रात 12 बजे तक होगा। यातायात को रोड ओवर ब्रिज 513 एवं फाटक संख्या 515 से संचालित किया जाएगा। नगला छऊआ का फाटक बंद होने से अर्जुन नगर, बारहखंभा रोड, खेरिया मोड़, अजीत नगर गेट, लोहामंडी, जगदीशपुरा, सदर तहसील चाैराहा, भोगीपुरा, रुई की मंडी बाजार, पचकुइयां आदि चाैराहों पर वाहनों का दबाव बढ़ जाएगा। यहां से रोजाना स्कूली बच्चे, कारोबारी, सरकारी और प्राइवेट नाैकरी करने वालों का निकलना होता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें