फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टा जानवरों की समस्या से मिलेगी राहत: 3 शिफ्ट में पकड़े जाएंगे बेसहारा गोवंश, नगर निगम चलाएगा विशेष अभियान

Tue, 29 Aug 2023 10:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

नगर निगम के कर्मचारी दिन-रात गोवंश पकड़ने के काम में लगेंगे। एक सप्ताह के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। 8-8 घंटे की तीन शिफ्ट में गोवंश पकड़े जाएंगे। 
 
विज्ञापन
सड़कों पर बेसहारा घूमते गोवंश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़कों पर घूमते बेसहारा गोवंश के हमलों में जान गंवा रहे लोगों और लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर नगर निगम ने दिन-रात गोवंश पकड़ने की कवायद शुरू की है। 3 शिफ्ट में नगर निगम के 7 वाहन सड़कों पर घूमने वाले गोवंश को पकड़ेंगे।
विज्ञापन


नगर निगम में सोमवार को नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर 7 दिनों तक 8-8 घंटे की तीनों शिफ्ट में गोवंश पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। निगम के पशु चिकित्सा विभाग में 7 कैटल कैचर वाहन हैं। हर वाहन पर 6 कर्मचारी तैनात हैं। बीते सप्ताह में ही बेसहारा गोवंश के हमलों में दो लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग दुर्घटनाओं में घायल हो चुके हैं। इन घटनाओं के लखनऊ तक पहुंचने के बाद निगम ने यह कदम उठाया है।

ये भी पढ़ें -  पति मिला न प्रेमी: चार महीने की शादी और प्रेम कहानी, फिर ऐसे आई मौत; घरवालों को भी नहीं हो रही यकीन
विज्ञापन

 
Trending Videos

तीन शिफ्ट में काम करेंगे

नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि अगले सात दिनों तक हमारी टीम पूरे शहर में तीन शिफ्टों में काम करेगी और बेसहारा गोवंश पकड़कर गोशालाओं और आश्रय केंद्रों में भेजेगी।,

ये भी पढ़ें -  UP: भाई अपनी बहन से राखी ही न बंधवाए..., हास्य कवि वाहे गुरु भाटिया ने क्यों बोला ऐसा, दिल को छू लेगी ये बात
 
विज्ञापन

शहर में पकड़कर गांव की गोशालाओं में भेजेंगे

नगर निगम के पास नरायच की गोशाला में 1200 गोवंश रखने की क्षमता है, लेकिन इसमें 2300 गोवंश रखे गए हैं। इससे कई बार अव्यवस्थाएं भी हो रही हैं। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि नगर निगम की टीम हर दिन 80-100 गोवंश पकड़ती है। तीनों शिफ्ट में गोवंश पकड़ने पर उन्हें जिले की अन्य गोशालाओं में रखा जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखकर उनसे अन्य गोशालाओं में व्यवस्थाएं करने के लिए कहा गया है।

ये भी पढ़ें -  तीन बच्चों की मौत का जिम्मेदार: शराब पीकर चला रहा था कार, लापरवही में रौंद दिए मासूम; पुलिस जांच में हुआ खुलासा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें