फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बंधे हाथ, जले अंग, रेंगते कीडे़...यूसुफ के शव पर फंसा पेंच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चाैंकाने वाली जानकारी

Mon, 04 Aug 2025 09:26 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में बंद पड़े ईंट भट्ठे में युवक की लाश मिली थी। युवक के हाथ बंधे हुए थे। पेट पर धारदार हथियार से वार के निशान भी मिले हैं। शव में कीड़े पड़ चुके थे। तेजाब से शरीर के कई अंग तक पूरी तरह गल चुके थे। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चाैंकाने वाली जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
पत्नी के साथ यूसुफ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के ढोलना क्षेत्र के गांव जखेरा मार्ग पर बंद पड़े भट्ठे की झाड़ियों में मिले युवक के शव के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक पेंच फंस गया है। अलीगढ़ में गांव धनसारी निवासी भूरे खां ने उसकी पहचान अपने बेटे यूसुफ के रूप में की। परिजनों के मुताबिक, युसूफ 29 जुलाई को यानी 5 दिन पहले घर से निकला था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, शव करीब एक हफ्ते पुराना होने का अनुमान है। ऐसे में मृतक की पहचान कराने के लिए डीएनए सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया है।
विज्ञापन


 

ढोलना क्षेत्र में गांव जखेरा मार्ग पर बंद पड़े ईंट-भट्ठे की झाड़ियों में शनिवार की दोपहर शव पड़ा मिला था। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव में कीड़े पड़े हुए थे। सिर से बाल गायब थे। शव बुरी तरह सड़ चुका था। 

 

देर शाम अलीगढ़ के थाना छर्रा में गांव धनसारी निवासी भूरे खां ने कपड़े और चप्पलों के आधार पर उसकी शिनाख्त अपने बेटे यूसुफ खां (28) के रूप में की थी। उन्होंने यूसुफ की पत्नी तब्बसुम और उसके प्रेमी दानिश पर उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए छर्रा थाने में तहरीर दी है। छर्रा पुलिस उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

 

डीएनए सैंपल से कराई जाएगी पुष्टि
पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर संदीप राजपूत ने बताया कि युवक के हाथ बंधे हुए थे। पेट पर धारदार हथियार से वार के निशान भी मिले हैं। शव में कीड़े पड़ चुके थे। तेजाब डाले जाने की वजह से शरीर के कई अंग तक पूरी तरह गल चुके थे। 

 

शव एक सप्ताह पुराना प्रतीत हो रहा है। उसकी पहचान के लिए डीएनए सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया है। डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी पहचान सुनिश्चित हो पाएगी।

 
विज्ञापन

पांच दिन पहले निकला था युसूफ
पिता भूरे खां के मुताबिक यूसुफ मंडी में पल्लेदारी का काम करता था। वह 29 जुलाई की सुबह घर से काम पर जाने की बात कह कर निकाला था। इसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटा। जबकि डॉक्टर के मुताबिक, शव करीब एक हफ्ते पुराना है। ऐसे में पहचान के लिए पुलिस ने डीएनए जांच कराई है।


ये भी पढ़ें-UP: खाद के लिए सुबह से शाम तक कतार में लगी महिला हुई बेहोश, भाग खड़े हुए कर्मचारी; देखें वीडियो


http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें