फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिला, नहीं हो सकी शिनाख्त

Mon, 30 Dec 2024 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव नगरिया के जंगल के समीप बने तालाब किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत हालात में पड़ा मिला है। शव देखने में कई दिन पुराना लग रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

गांव नगरिया के लोगों ने जंगल के समीप बने तालाब किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से शव की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हुई। पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम गृह भेजा है । प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव पूरी तरह क्षत विक्षत अवस्था में मिला है। मृतक सफेद रंग का कुर्ता और हरे रंग का पजामा पहने हुए हैं। उसकी जेब में एक पॉकेट डायरी व 2 फोटो मिले हैं। शव कई दिन पुराना प्रतीत होता है। शिनाख्त न होने पर शव को 72 घंटे के लिए पोस्टमार्टम गृह पर सुरक्षित रखा जाएगा। इसके बाद पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें