फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: श्मशान की भूमि पर ग्रामीणों ने स्कूल बनाने का लगाया आरोप -

Mon, 30 Dec 2024 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। विकास खंड क्षेत्र के की ग्राम पंचायत नई मुशियर के मजरात बुधुपुर गढि़या में श्मशान की भूमि पर कब्जा कर स्कूल बनाने का आरोप ग्रामीणों ने गांव के लोगों पर लगाया है। सोमवार को ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री सहित अन्य अधिकारियों से की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत नई मुशियर के मजरा ग्राम वुधुपुर गढिया के ग्रामीण गौरव मिश्रा, शिव किशोर, विनय मिश्रा आदि का आरोप है कि श्मशान मरघट की जमीन गाटा संख्या 204 की लगभग 6 बीघा जमीन पर गांव के ही गंगा स्वरूप पुत्र राम नरायन ने कब्जा करते हुए चहारदीवारी खड़ी कर के टीन शेड डाल दिया। इस पर संजय गांधी स्मृति जूनियर हाईस्कूल के नाम से बोर्ड भी लगा दिया। जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने मौके पर पहुंच कर प्रदर्शन करते हुए आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के प्रति भी रोष प्रकट किया। अन्य ग्रामीणों ने भी किशोर, विनय मिश्रा, सुमित कुमार, अरुण कुमार ने भी उच्चाधिकारियों से श्मशान की भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें