जामा मस्जिद के बाहर नारेबाजी, भूख हड़ताल की चेतावनी
कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने के बाद लोग लौट रहे थे लेकिन रास्ते में बड़ी संख्या में और लोग जुलूस में शामिल हो गए। जुलूस के रूप में जामा मस्जिद तक पहुंच गए। यहां पर भी लोगों ने नारेबाजी की। भीड़ को देखते हुए भारी पुलिस बल भी मौजूद था। लोगों की मांग थी कि शहर मुफ्ती पर दर्ज मुकदमा वापस लिया जाए। असलम कुरैशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो। अगर, 24 घंटे में मांगें पूरी नहीं हुई तो मुस्लिम समाज के लोग भूख हड़ताल करेंगे। पुलिस फोर्स भी मौजूद रही, लेकिन कुछ नहीं कर सके।
नामजद मुकदमा दर्ज करेंगे: एसएसपी
एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि कुछ लोग कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने आए थे। उन्होंने जामा मस्जिद के चेयरमैन पर जामा मस्जिद की संपत्ति पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। इसकी जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं धारा 144 लगी होने के बावजूद जुलूस निकालने पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जिन लोगों ने जुलूस निकाला है, उनको नामजद किया जाएगा। अज्ञात लोग भी मुकदमे में शामिल किए जाएंगे। वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जाएगी।
पुलिस थी अलर्ट, फिर कैसे निकला जुलूस
सोशल मीडिया पर आगरा बंद के आह्वान किया गया था। इसकी सूचना पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों हो गई थी। इस पर जिले में पुलिस फोर्स को अलर्ट किया गया था। एलआईयू अलग से नजर बनाए हुए थी। सुबह से अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में गश्त पर थे। इसके बावजूद जुलूस निकाल लिया गया। इससे धारा 144 का उल्लंघन किया गया।
ये भी पढ़ें: सेल्स ऑफिसर हत्याकांड: कत्ल के हर राज का पर्दाफाश करने में जुटी आगरा पुलिस, हत्यारोपी पति-पत्नी संग कटनी तक सुराग की छानबीन