फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबके हैं श्रीराम: रामलला प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में शामिल हुए मुसलमान, मथुरा में निकली रथयात्रा पर बरसाए फूल

Fri, 19 Jan 2024 02:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव में मुस्लिम समाज के लोगों में भी उत्साह है। ऐसा ही दृश्य नजर आया कृष्णनगरी मथुरा में। जहां रामोत्सव पदयात्रा में मुस्लिम समाज ने पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। 
 
विज्ञापन
Mathura News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को लेकर पदयात्रा निकाली गई। ये पदयात्रा रंग की बगीचा से निकली, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान इस पदयात्रा का  मुस्लिम समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन


वृंदावन में रंग की बगीचा से रामोत्सव पदयात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। पदयात्रा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के साथ भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। रामोत्सव पदयात्रा की अगुवाई करते हुए संत और महंत आगे चल रहे थे। 

राम उत्सव पदयात्रा का अनाज मंडी में मुस्लिम समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। पदयात्रा पर उन्होंने फूलों की वर्षा की और जय श्रीराम के नारे लगाए। पदयात्रा का स्वागत कर रहे शाहिद कुरैशी ने कहा कि राम और अल्लाह एक हैं, बस प्रार्थना करने के तरीके अलग-अलग हैं। हाथ जोड़कर करता है तो कोई हाथ फैला कर। उन्होंने कहा कि हम यही चाहते हैं कि देश में भाईचारा कायम रहे, सांप्रदायिक ताकत हावी ना हों। स्वागत करने वालों में चाहे जमा मस्जिद के कोषाध्यक्ष बबलू कुरैशी, अशफाक कुरैशी, शाहिद कुरैशी, वहीद कुरैशी, हाफिज साहिल, राजा यूनुस खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



पदयात्रा में किन्नरों ने जय श्री राम के नारे लगाए, तो वहीं युवाओं में राम मंदिर के मॉडल के साथ सेल्फी लेने को लेकर उत्सुकता नजर आई। पदयात्रा में राम मंदिर का मॉडल और देवी-देवताओं की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें