किशनी। ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को मशरूम उत्पादन के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। कृषि विभाग के अधिकारी और कृषि वैज्ञानिकों ने महिलाओं को मशरूम उत्पादन की प्रकिया की जानकारी दी। दो पालियों में 125 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी धीरेंद्र कुमार यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रशिक्षण में उप कृषि निदेशक डीवी सिंह ने कहा कि मशरूम उत्पादन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम सिद्घ होगा। उन्होंने मशरूम उत्पादन के लिए उपयुक्त स्थान और तापमान आदि के बारे में जानकारी दी। वहीं उद्यान वैज्ञानिक डॉ. विकास रंजन चौधरी ने उन्हें ऑयस्टर मशरूम के बीज और उसकी बुवाई के बारे में जानकारी दी।
प्रशिक्षण में मृदा वैज्ञानिक डॉ. जगदीश मिश्रा ने भी मशरूम के उत्पादन के लिए जरूरी पोषक तत्व आदि के बारे में बताया। दो पालियों में कुल 125 महिलाओं को मशरूम उत्पादन के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान मौसम वैैैज्ञानिक नरेंद्र कुुमर वर्मा, एडीओ आईएसबी ओमप्रकाश, एडीओ पंचायत अर्जुन सिंह, मिशन प्रबंधक अनुज प्रताप सिंह, धर्मवीर सिंह, रमाकांत, शिवांगी चौहान, रचना गुप्ता आदि मौजूद रहीं।