फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता वैष्णो देवी के दरबार जाने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, शुरू होगा मूरी एक्सप्रेस का संचालन, जानिए समय सारिणी

Tue, 05 Jan 2021 03:41 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

  • 11 जनवरी को संभलपुर से होगी रवाना
  • सप्ताह में चार दिन चलेगी मूरी एक्सप्रेस
  • फिरोजाबाद के यात्रियों को टूंडला या शिकोहाबाद स्टेशन से मिलेगी ट्रेन
विज्ञापन
रेलगाड़ी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल प्रशासन ने स्पेशल ट्रेनों के संचालन शुरू करने की श्रृंखला में मूरी एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखा दी है। अब यह ट्रेन आगामी 11 जनवरी से संचालित होगी। इसके संचालन से फिरोजाबाद जनपद के टूंडला से माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए जाने वाले यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन

 

कोरोना महामारी के दौर में बंद की गई ट्रेनों का स्पेशल ट्रेनों के रूप में संचालन शुरू होने लगा है। इस कड़ी में रेल प्रशासन ने टाटा-जम्मूतवी मूरी एक्सप्रेस के संचालन को भी हरी झंडी दिखा दी है। एनसीआर प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अजीत कुमार सिंह के अनुसार 08309 संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को 11 जनवरी से दोपहर 11 बजे संबलपुर से रवाना होगी। 

ये भी पढ़ें- यूपी: इटली और स्पेन की तकनीक ने फ्रेट कॉरिडोर पर बढ़ाई मालगाड़ियों की रफ्तार 
विज्ञापन


यह ट्रेन झारसुगुड़ा, राजगंगपुर, राउरकेला, ओड़गा, बानो, गोविंदपुर रोड, हटिया, रांची, मुरी, रामगढ़ कैंट, बरकाकाना, पतरातू, खलारी, टोरी, लातेहार, बरवाडी, डाल्टनगंज, गढ़वा रोड, गढ़वा, नगर उंटारी, विंधमगंज, दूधीनगर, रेणुकूट, चोपन, सोनभद्र, चुनार, मिर्जापुर, विंध्याचल, मेजा रोड, प्रयागराज जंक्शन, फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, इटावा, शिकोहाबाद होते हुए शाम 4:45 बजे टूंडला पहुंचेगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

जहां से पांच मिनट के ठहराव के बाद अलीगढ़, गाजियाबाद, दिल्ली, सब्जी मंडी, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र, मारकंडा, अंबाला कैंट, चंडीगढ़, लुधियाना जंक्शन, फगवाड़ा, जालंधर कैंट, जालंधर सिटी, अमृतसर, पठानकोट, विजयपुर जम्मू होते हुए जम्मू तवी पहुंचेगी। जबकि 08310 जम्मू तवी-संबलपुर स्टेशन गुरुवार, शुक्रवार, रविवार, मंगलवार को 14 जनवरी से इन्हीं ठहरावों के साथ दोपहर 2:45 पर रवाना होकर अगले दिन सुबह 10:15 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचकर गंतव्य के लिए रवाना होगी।

फिरोजाबाद स्टेशन नहीं रुकेगी मुरी एक्सप्रेस
कोरोना काल में बंद की गई मूरी एक्सप्रेस को फिर से चलाया जा रहा है। रेल प्रशासन ने शुरू की मूरी एक्सप्रेस का फिरोजाबाद में ठहराव समाप्त कर दिया गया है। रेलवे से जारी की गई नईगाइड लाइन के मुताबिक अभी फिरोजाबाद स्टेशन पर यह ट्रेन नहीं रुकेगी। फिरोजाबाद से यात्रा करने वाले यात्रियों को टूंडला अथवा शिकोहाबाद स्टेशन तक दौड़ लगानी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें