फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल बेटा गिरफ्तार: संपत्ति के लिए कर दिया वृद्ध पिता का कत्ल, पुलिस ने दबोचा...सब्बल भी बरामद

Tue, 25 Jun 2024 02:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

वृद्ध पिता की हत्या करने वाले आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से वो सब्बल भी बरामद कर लिया गया है, जिससे हत्या की गई थी। 
 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी बेटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के बिछवां थाना क्षेत्र के गांव अंजनी में संपत्ति के विवाद में पुत्र ने वृद्ध पिता की सब्बल से वार कर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद आरोपी घर से भाग निकला था। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही वो सब्बल भी बरामद कर लिया है, जिससे उसने पिता की जान ली थी। 
विज्ञापन


गांव अंजनी निवासी देवेंद्र सिंह (60) की रविवार की देर रात पुत्र मुनेंद्र ने सब्बल से सिर पर वार कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी घर से भाग निकला। वृद्ध की हत्या के बाद घर में चीख पुकार मच गई। सोमवार की सुबह तड़के हत्याकांड की सूचना मिलने के बाद सीओ भोगांव सुनील कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। जांच करने के दौरान पता चला कि मृतक के पास करीब 10 बीघा जमीन थी। इसमें से दो-दो बीघा वह परिवार के लोगों के नाम कर चुके थे। दो बीघा जमीन को वह अपने लिए बेच चुके थे। अब उनके पास महज चार बीघा जमीन बची थी। मुनेंद्र उनका इकलौता पुत्र था।

 पिता जमीन को दूसरों के नाम कर रहे थे, बेच रहे थे। इस बात से मुनेंद्र काफी गुस्से में था। इसी नाराजगी की चलते मुनेंद्र ने रात को सोते समय पिता के सिर पर लोहे की भारी वस्तु (सब्बल) से वार कर हत्या कर दी। पिता की हत्या करने के बाद आरोपी घर से भाग गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर  लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें