फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोल कारोबारी का कत्ल: जिस ममेरे भाई से की थी साझेदारी, उस पर ही हत्या का शक; पुलिस ने भेजा जेल

Mon, 26 Aug 2024 01:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में सोल कारोबारी की हत्या में पुलिस ने साझीदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साझीदार कोई और नहीं, बल्कि सोल कारोबारी का ममेरा भाई है। 
 
विज्ञापन
सोल कारोबारी का कत्ल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के  सिकंदरा के औद्योगिक क्षेत्र की एक सोल फैक्टरी में हुई कारोबारी संजीव गुप्ता की हत्या की गुत्थी 13 दिन बाद भी नहीं सुलझ सकी। परिजन के आरोपों के बाद पुलिस ने साझीदार रीतेश गुप्ता को रविवार को जेल भेजा है। पुलिस को पहले ही दिन से साझीदार पर शक था। मूलरूप से फिरोजाबाद निवासी संजीव गुप्ता का लहूलुहान शव 12 अगस्त की सुबह फैक्टरी में स्थित ऑफिस में पलंग पर मिला था। साझीदार रीतेश गुप्ता से उनका विवाद चल रहा था। इसे लेकर अवसाद में थे। इलाज भी करा रहे थे। परिजन का आरोप है कि साझीदार ने बेईमानी की थी।
विज्ञापन



 

घटना के समय फैक्टरी की पहली मंजिल पर कर्मचारी नरेंद्र उसकी पत्नी और बच्चा मौजूद थे। इधर, कर्मचारी के बयान जांच में सही पाए गए। सीसीटीवी से इसकी पुष्टि हुई। एसीपी हरीपर्वत आदित्य ने बताया कि शनिवार को विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने फैक्टरी में पहुंचकर क्राइम सीन का दोहराव किया। पुलिस ने उस डॉक्टर के बयान लिए हैं, जिससे कारोबारी का इलाज चल रहा है।


 
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सिकंदरा ने बताया कि परिजन ने साझीदार के खिलाफ बयान दिए हैं। इस बात का साक्ष्य मिला है साझीदार ने मौके पर आकर हत्या में प्रयुक्त कटर को उठाकर बोरे के नीचे छिपाया था। इसी आधार पर उसे हत्या की धारा में जेल भेजा गया है। परिजन ने संपत्ति हथियाने के लिए हत्या का आरोप लगाया है। खुदकुशी के पहलू की भी जांच जारी है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें