बलदेव के श्रीदाऊजी महाराज के दर्शनों को भारी भीड़ सुबह से उमड़ने का लगातार क्रम जारी है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नंद के लाला के जन्मोत्सव पर उनके बड़े भैया श्रीदाऊजी महाराज के दर्शनों को भारी संख्या में उमड़ी भीड़ ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। भीड़ उमड़ने का लगातार क्रम जारी हैं। मध्य रात्रि को विशेष अभिषेक, विशेष श्रृंगार व विशेष आभूषणों हीरा जवाहरात के दर्शन को भीड़ उमड़ेगी।
मंदिर में सुबह से श्री दाऊजी महाराज के दर्शनों को भीड़ का क्रम सुबह से जारी है। हर ओर नंद के लाला की जय जयकार, दाऊ बाबा की जय जयकार होती रही। श्रद्धालुओं की भीड़ श्री दाऊजी महाराज के दर्शन कर धन्य कर रहीं हैं, श्रद्धालुओं ने प्रसाद भोग लगाकर मनौती मांगी। मध्य रात्रि को विशेष श्रृंगार, विशेष अभिषेक व विशेष हीरा जवाहरात के विशेष दर्शनों का आयोजन होगा।
वहीं 27 अगस्त को श्रीदाऊजी मंदिर में नंदोत्सव का आयोजन होगा, जिसमें नारियल, फल, मेवा, सिक्के आदि सामग्री लुटायी जाएगी। जिन्हें लूटने व दर्शनों को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेंगी। घर-घर में विभिन्न प्रकार के पकवान लड्डू, गुजिया, पेड़ा, खोवा के लड्डू, मठरी, विभिन्न प्रकार के पाग, पंजीरी बनाई हैं। इसमें लड्डू गोपाल का भोग प्रसाद लगाकर मनौती मांगी।