फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Agra: सिपाही की लापता बेटी की हत्या, सड़क किनारे जलता मिला था शव, देर रात हुई शिनाख्त

Thu, 02 Jun 2022 09:30 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा-जलेसर मार्ग पर गांव आबिदगढ़ के समीप बुधवार की सुबह सड़क किनारे युवती का जलता हुआ शव मिला था। मृतका की शिनाख्त सिपाही की बेटी के रूप में हुई। वह तीन दिन से लापता थी। 
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र में जलेसर मार्ग पर मिला युवती का अधजला शव सिपाही की बेटी का निकला। उसकी शिनाख्त 20 वर्षीय खुशबू पुत्री वीरपाल सिंह के रूप में हुई। वह शांत कुंज कालोनी, मंडी समिति, एत्माद्दौला की रहने वाली थी। खुशबू बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वह 30 मई को घर से स्कूल के लिए गई थी। इसके बाद लापता हो गई।

विज्ञापन


पिता ने 31 मई को एत्माद्दौला थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वीरपाल मथुरा के सदर क्षेत्र में यूपी 112 की पीआरवी पर तैनात हैं। घटना के संबंध में खंदौली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी आरए सत्यजीत गुप्ता का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

पेड़ के पास जलता मिला था शव 

आगरा-जलेसर मार्ग पर गांव आबिदगढ़ मोड़ के समीप बुधवार तड़के युवती का शव जलता हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। युवती नीली जींस और लाल टॉप पहने हुए थी। पुलिस ने पहुंचकर आग बुझाई। तब तक युवती का चेहरा, हाथ और पेट तक का ज्यादातर हिस्सा जल चुका था। देर रात युवती की शिनाख्त हो सकी। 

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे 

युवती की हत्या कर उसे किसने और क्यों जलाया। इसकी तफ्तीश में पुलिस जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी देखे गए हैं। पुलिस के मुताबिक युवती का शव जहां जलाया गया है। पास में ही रामदास कोल्ड स्टोरेज है। सामने दुकानें भी बनी हैं। एक परिवार भी रहता है, लेकिन किसी ने कुछ नहीं देखा।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें