दावत खाने के लिए गई थी
मृतका के भाई रमन ने पुलिस को बताया कि शनिवार की शाम मां कल्पना देवी ने बताया कि शोभा का उनके पास फोन आया था। फोन पर बताया कि शोभा गांव पुड़री निवासी अंजुला के घर पर दावत खाने के लिए जा रही है। दावत के बार अंजुला उसे घर छोड़ने के लिए आएगी। इसके कुछ देर बाद ही गांव के एक व्यक्ति ने आकर बताया कि बहन गोपालपुर हुसैनपुर के पास सड़क किनारे पड़ी है। बहन को जिला अस्पताल लेकर गए वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आरोपी गोविंद उर्फ रामू ने सोची समझी साजिश के तहत अपने साथी अंकी, शिव मंगल, शनि उर्फ गोलू और चंदन ठाकुर के साथ मिल कर बहन की हत्या की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें - फतेहपुर सीकरी: रील बनाने के लिए बुलंद दरवाजा की सीढ़ियों पर चढ़ाईं साइकिलें, दर्ज हुआ मुकदमा